बस्ती। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सीएचसी गौर के एमओआईसी डॉ. जेपी कुशवाहा को उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी के पद पर तैनाती दी है। सीएमओ ने डॉ. कुशवाहा को आदेश जारी करते हुए कहा है कि नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार संभाले और एमओआईसी का चार्ज डॉ. भास्कर यादव को सौंपे। सीएमओ ने बताया कि डीएलओ की कमी को देखते हुए यह तैनाती की गई है। संवाद