बस्ती। उप जिला कुष्ठ अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी के कार्यक्षेत्र में विस्तार किया गया है। सीएमओ के निर्देश पर उन्हें झोलाछाप एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीएमओ ने बताया डॉ. अशोक नए कार्यों के साथ पूर्व के दायित्वों का भी निर्वहन करते रहेंगे। झोलाछाप के खिलाफ उनके द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाएगा।नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सीय सुविधा की जांच- पड़ताल नियमित रूप से वह करते रहेंगे। संवाद