फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी तीरथ प्रसाद को विभागीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता बरतने पर जारी आरोप पत्र का स्पष्टीकरण प्रस्तुत न किए जाने पर डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में ब्लाॅक मुख्यालय से संबद्ध करते हुए प्रकरण में एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देनी होगी। डीपीआरओ घनश्याम सागर की ओर से पंचायत सचिव पर लगाए गए आरोपों के संबंध में 18 अप्रैल को आरोप पत्र निर्गत किया गया था। अभी तक आरोपवार स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही उनके द्वारा अपने कार्य शैली में सुधार लाया गया। बीडीओ एवं एडीओ पंचायत रुधौली द्वारा पंचायत सचिव तीरथ प्रसाद के कार्य क्षेत्र से पलायित रहने, मोबाइल स्वीच ऑफ करने एवं ग्राम पंचायतों के विकास, शासकीय कार्यों में रुचि न लिए जाने के संबंध में पत्र प्राप्त हो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें