फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Mon, 04 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
19 अक्तूबर को दर्ज केस में पुलिस ने किसी की नहीं कर रही गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज के लिए ससुरालियों के उत्पीड़न की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा निवासी पति राघवेन्द्र सिंह, ससुर विनोद सिंह, सास पूनम सिंह, देवर अभिषेक सिंह, ननद खुशबू सिंह को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की है। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतिभा ने बताया कि दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। ससुराल के लोगों ने जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। घर से भी निकाल दिया। वह पिता शिवराज सिंह के साथ मायके में रह रही है।

पीड़िता के पिता शिवराज सिंह ने ससुरालियोें पर कोतवाली थाने में दहेज व महिला उत्पीड़न, गर्भपात, मारपीट, धमकी आदि के तहत नामजद केस दर्ज कराया है। 19 अक्तूबर को दर्ज नामजद केस में कोतवाली पुलिस ने अअ तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की। पुलिस आरोपियों से मिलकर उन्हें बचाने का षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आशंका व्यक्त की है कि यदि दोषी गिरफ्तार नहीं हुए तो उसके पिता, मायके वालों और उस पर जान लेवा हमला हो सकता है। पिता शिवराज सिंह ने बताया कि यदि वे जानते कि राघवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह और उनके पिता विनोद सिंह की पृष्टिभूमि आपराधिक है। उन पर पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, यूपी गैंगस्टर एक्ट के साथ ही अनेक केस दर्ज हैं तो वह बेटी की शादी इस परिवार से न करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें