बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पति, जेठ और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, सरिता पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी बानपुर की शादी 20 अप्रैल 2024 को अखिलेश पुत्र जयराम प्रसाद निवासी मनौरी थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ अवधेश कुमार जबरन उसके कमरे में घुस आए और कमरे में रखे कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पति अखिलेश, जेठ अवधेश कुमार, ससुर जयराम और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद