फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 09 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पुलिस ने दहेज के उत्पीड़न के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी मंजू पांडेय ने कहा है कि उनकी शादी 24 अप्रैल 2019 को नरेंद्र नाथ पांडेय निवासी नरायनपुर चपरा थाना परशुरामपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दंपती जीवन से एक पुत्र भी हुआ। आए दिन पति के साथ उसके पिता ससुर राम प्रगट, देवर धर्मेंद्र, सास कुंता देवी, ननद पल्लवी पांडेय, देवरानी जया पांडेय दहेज कम लाने का ताना मारते रहते है। जब उसने यह बात मायके वालों को बताई तो सभी ने मारपीटा। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन अपने मायके गई थी। 17 अगस्त को पति मायके से विदा कराकर ससुराल ले जा रहे थे। रास्ते में मटहनिया गांव के पास उन्हें व उनके बेटे को मारपीट कर जेवर व अन्य सामान छीन कर वहीं छोड़कर चले गए। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की अभी और मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें