कुदरहा। कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीनगर की विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि नारियों के सम्मान एवं विकास के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को निरंतर मजबूत मनाया जा रहा है। उनका स्वाभिमान बढ़ाया गया है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री महिलाओं की समस्याओं को लेकर संवेदनशील रहते हैं। उन्हें धुआं से बचने के लिए गैस सिलेंडर और चुल्हा उपलब्ध कराया है। उनके उत्थान के लिए अन्य योजनाएं भी संचालित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. रोली सिंह ने ब्रह्मदेव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद