बनकटी। लालगंज पुलिस ने देईसांड़ कस्बे के एक मैरिज हाल में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि रात्रि में संदिग्ध ड्रोन उड़ने या अजनबी व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दें। चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी अजनबी को चोर समझकर मारपीट न करें। हाल ही में चूरन बेचने वाले एक वृद्ध को चोर समझकर पीटे जाने की घटना का जिक्र करते हुए लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की। चौपाल में मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र यादव, अनिल यादव समेत वार्ड सभासद वीरेंद्र गुप्ता, बालकेश यादव, अर्जुन चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, लड्डू यादव, बबलू चौधरी, अजय अग्रहरि सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद