बस्ती। मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को युवतियों और महिलाओं को किया जागरूक किया। कहा कि शोहदों से डरंे नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। पुलिस उनका साथ देगी। इस दौरान साइबर अपराध, महिला सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। रुधौली थाने की टीम ने ग्राम करमहिया में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी। वाल्टरगंज की टीम ने ग्राम श्रीपालपुर चंदोखा में चौपाल लगाकर साइबर अपराध, महिला अपराध आदि के बारे में बताया। कलवारी की टीम ने ग्राम गौरिया में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला अपराध के प्रति जागरूक किया गया तथा अपराध के प्रति बिना डरे आवाज उठाने की अपील की। पुरानी बस्ती, कप्तानगंज, महिला थाना, सोनहा की टीम ने अपराध के प्रति बिना डरे आवाज उठाने की अपील की। संवाद