बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुबौलिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास सरयू नदी में एक वयस्क डाल्फिन मृत मिली। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। रविवार की सुबह अतिसंवेदनशील कटरिया चांदपुर तटबंध पर चांदपुर गांव के पास बने ठोकर के पास करीब पांच फिट लम्बी व करीब एक कुंतल वजनी एक वयस्क डाल्फिन मृत सरयू नदी किनारे लोगों ने देखा। वही ग्रामीणों क्षेत्रो में इसे लोग सूंस के नाम से पुकारते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि नदी में अक्सर डाल्फिन उथल-पुथल करते हुए नजर आती है।