फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली और रमजान में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे चिकित्सक

Fri, 07 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होली और रमजान को लेकर जिला अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इस दौरान सभी चिकित्सक अस्पताल में मुस्तैद रहेंगे। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में फिजीशियन, सर्जन, निश्चेतक, नेत्र सर्जन, पैरामेडिकल व अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक से कहा गया है। इसके अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी इमरजेंसी सेवा में डॉक्टर और कर्मी तैनात करने के लिए एमओआईसी को निर्देशित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि 108 एंबुलेंस भी मुस्तैद रहेगी। ऑन रूट प्लान संबंधित थाने के पुलिस को भी देने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि होली में दुर्घटना के साथ त्वचा और आंख से संबंधित केस आते हैं, ऐसे मरीजों को तत्काल उपचार करने की व्यवस्था बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें