फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रामा सेंटरों पर तैनात किए जाए चिकित्सक, ओवर स्पीड न चलाए वाहन

Sat, 30 Dec 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ जयदेव सीएस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिकारियों को सचेत किया। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन ओवर स्पीड में नहीं चलने दिया जाए। इसकी निगरानी होनी चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने रोड मैपिंग, तीन से अधिक दुर्घटनाओं वाले स्थान, ब्लैक स्पाट की समीक्षा की। कहा कि ऐसे स्थलों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के उपाय किए जाए। सीएमओ को निर्देशित किया कि ट्रामा सेंटरों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
एआरटीओ प्रवर्तन पंकज कुमार ने बताया कि नवंबर माह में 244 लोगों का चालान तथा गलत तरीके से वाहन चलाने वाले 42 व्यक्यिों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि विशेष अभियान के दौरान नवंबर में 4060 लोगों का चालान किया गया। संचालन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशव लाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डाॅ. रमाशंकर दुबे, आरटीओ रविकांत शुक्ल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अमर सिंह, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, एआरएम रोडवेज आयुष भट्नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें