फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दस पीएचसी में चिकित्सकों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
39 पीएचसी में से दस में चिकित्सक नहीं
विज्ञापन

बस्ती। ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार पूरी ताकत से लगी है, मगर चिकित्सकों की कमी से मंशा पर पानी फिर रहा है। जिले के 39 पीएचसी में से दस पर चिकित्सक ही नहीं है। ऐसे में इन अस्पतालों की व्यवस्था फार्मासिस्ट के भरोस चल रही है। यहां चिकित्सकों का इंतजार है।
शासन ने बीस हजार की आबादी पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखा है। वह इस नाते कि गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। सभी केंद्रों पर एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती की योजना भी है, मगर यहां नियतन 146 के सापेक्ष मात्र 110 चिकित्सकों की उपलब्धता के चलते सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले के हलुआ, बभनान, परसा कुतुब, सगरा, टिनिच, ओडवारा सहित दस पीएचसी चिकित्सक विहीन हैं। ऐसे में इनका समय से खुलना भी नहीं हो पा रहा है। अस्पताल पर आने वाले मरीजों की चिकित्सा फार्मासिस्ट के हवाले है। हालांकि यहां मरीजों को सामान्य बुखार आदि की स्थिति में दवा दे दिया जाता है, मगर गंभीर बीमारों के इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

---
बोले, प्रभारी सीएमओ
प्रभारी सीएमओ डॉ. जय सिंह ने कहा कि डीएम का निर्देश है कि सभी पीएचसी पर चिकित्सक तैनात कर दिए जाएं। इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए जिन अस्पतालों पर चिकित्सक अधिक हैं वहां से पीएचसी पर भेजे जाएंगे। गांव तक चिकित्सा सेवा पहुंचे, इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें