फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवा खरीदने की सलाह देते हैं डॉक्टर

विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य शिक्षा आलोक कुमार ने बस्ती मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बाहर से दवा खरीदने की सलाह देते हैं डॉक्टर
विज्ञापन

ओपेक हॉस्पिटल कैली के निरीक्षण में प्रमुख सचिव से मरीजों ने की शिकायत
बस्ती। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक प्राचार्य कक्ष में समीक्षा कर कॉलेज की समस्याओं को जाना। समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली का भी निरीक्षण किया। यहां संविदा पर तैनात कर्मियों ने कई महीने से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। मरीजों के तीमारदारों ने पैथॉलोजी में मशीन खराब की जानकारी दी। डॉक्टरों की कमी झेल रहे ओपेक हॉस्पिटल में यह भी शिकायत मिली कि बाहर से दवा खरीदने के लिए डॉक्टर सलाह देते हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने आइंदा से ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव कुछ सीसीटीवी सही न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। आवश्यक जगहों पर कैमरे लगवाने के भी निर्देश दिए। अतिरक्ति सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो व चेस्ट विभाग का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड के आसपास उगे खर पतवारों को साफ करने िनिर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने ट्रामा सेंटर में जरूरी उपकरण जल्द मंगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसडीएम शैलेश दूबे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल यादव और अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें