फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चे के इलाज में डॉक्टर ने वसूल ली रकम...रेफर के बाद रास्ते में मौत

Sat, 30 Aug 2025 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के रामबारी निवासी शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि नवजात की मौत के मामले में दोषी चिकित्सक व अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि उसके छोटे भाई की पत्नी सीमा उपाध्याय का टीबी हास्पिटल के पास स्थित हॉस्पिटल में प्रसव हुआ। बच्चा कुछ बीमार था और उसे डॉक्टर ने रोडवेज के पास स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने कहा कि बच्चा दो दिन में ठीक हो जाएगा, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ती गई। अचानक डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को गोरखपुर ले जाइये। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। इलाज के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली गई। पीड़ित ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें