फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर को जेल
विज्ञापन

बस्ती। लखनऊ की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी व ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात डॉक्टर सिद्धार्थ सिन्हा को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल के ब्लडबैंक के प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लखनऊ दक्षिणी की रहने वाली युवती ने ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत तीन डॉक्टरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर 28 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम पर मुकदमा दर्ज किया थी। लखनऊ में एक संस्थान में पढ़ाने वाली युवती का आरोप है कि सोशल नेटवर्किंग एप के जरिए उसकी मुलाकात डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा से 2021 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अगस्त को साक्षात्कार के बहाने डॉ. सिद्धार्थ उसे कैली हॉस्पिटल के छात्रावास पर लेकर आए। आरोप है कि यहां उसके साथ डॉक्टर ने संबंध बनाना चाहा। इस बात का विरोध करने पर आरोपी डॉक्टर ने अपने दोस्त डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम को बुलाया। आरोप है कि फिर तीनों ने मिलकर जोर-जबरदस्ती की थी। पीड़िता के अनुसार, बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह वहां से वह भागकर लखनऊ पहुंची। इस संबंध में उसने 27 अगस्त को पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। उसकी जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें