बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूरा कराएं। गुणवत्ता का इसमें विशेष ध्यान रखा जाए। धन के अभाव में काम बाधित न होने दें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला विद्यालय निरीक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जांच कर 15 दिनों में फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डाॅ. रमाशंकर दुबे, बीएसए अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशवलाल आदि मौजूद रहे।