बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता और एसपी अभिनंदन ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरक, अस्पताल, मेस आदि का जायजा लिया। कैदियों से वार्ता की। जेल कर्मियों को समस्त कार्रवाई का निर्वहन सही तरीके से करने की सख्त हिदायत दी। किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। पुलिस बल संग पहुंचे आला अफसरों ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी कराई। अचानक जेल का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के आला अफसरों को देखकर कारागार प्रशासन व्यवस्थाओं को चाकचौबंद दिखाने में जुटा दिखा। डीएम व एसपी ने जेल की बैरकों के साथ सीसी कैमरे से हो रही निगरानी, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, अस्पताल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दोनों अफसरों ने जाना कि किस बैरक में कितने बंदी हैं। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संवाद