बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी अभिनंदन ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भद्रेश्वरनाथ मंदिर व फुटहिया फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर यहां होने वाले सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी व कोतवाल राणा डीपी सिंह मौजूद रहे। भद्रेश्वर नाथ मंदिर को जाने कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लेते हुए आला अफसर मंदिर पर पहुंचे। यहां पर पार्किंग, डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही फुटहिया फ्लाईओवर पहुंचकर यहां जुटने वाली कावंड़ियों की भीड़ आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। संवाद