फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में ढिलाई पर डीएम का तेवर सख्त 16-07-48

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में ढिलाई पर डीएम सख्त
विज्ञापन

बस्ती। सीएम हेल्पलाइन तथा सीएम संदर्भ की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जिला स्तर पर मानीटरिंग सेल गठित की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन व मुख्यमंत्री संदर्भ मामलों के समय से निस्तारित न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह चेतावनी डीएम प्रियंका निरंजन ने दी है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रही थीं। शिकायतों के समय से निस्तारण किए जाने पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। कहा कि अधिकारी समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं कर रहे है, जिसके कारण वे डिफाल्टर श्रेणी में आ जाती है। साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण शासन निरस्त करके वापस कर देता है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन एक घंटे शिकायतों का निस्तारण कराने तथा निस्तारण रिपोर्ट की गुणवत्ता जांचने के लिए दें।
विज्ञापन

अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में उन्होंने पाया कि कुछ विभागों द्वारा शिकायतों का समय से निस्तारण तो कर दिया गया है परंतु उनकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है, जिसके कारण 70 से 100 प्रतिशत तक निस्तारण आख्या शासन द्वारा असंतुष्टि की श्रेणी में पाई गई है।
एसडीएम को निर्देशित किया कि तहसील दिवस एवं आनलाइन प्राप्त हो रही शिकायतों का क्षेत्र चिह्नित करें। जिन राजस्व गांव से अधिक या बार-बार शिकायतें आ रही है, वहां के राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की जिम्मेदारी भी तय करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर शैलेष दुबे, आनन्द श्रीनेत, जीके झा, एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 राकेश कुमार गौतम, डीएसओ सत्यवीर सिंह, विनय कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें