फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए डीएम ने दिखाई सख्ती

Wed, 13 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कैंप कार्यालय पर मंगलवार की देर शाम निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने बस्ती एवं अयोध्या रिंग रोड समेत अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर सख्ती दिखाई। निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के लिए भूमि प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।
विज्ञापन


बताया गया कि बस्ती शहर के चारो तरफ रिंग रोड परियोजना प्रस्तावित है। इसके अलावा मखौड़ा धाम से चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग, एनएच 227 ए टू-लेन परियोजना (रामजानकी मार्ग बस्ती), अयोध्या रिंग रोड एनएच 328 परियोजना प्रस्तावित है। डीएम ने इन सभी परियोजनाओं के लिए भूअर्जन की कार्यवाही में तेजी लाने को कहा। निर्देश दिए कि जिन किसानों का परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहित की जानी है उन्हें तत्काल मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसडीएम रमेश यादव को निर्देश दिया कि इस कार्य को पूर्ण कराकर उन्हें अवगत कराया जाए। एसडीएम को निर्देशित किया कि हिस्साकसी, जमीन अधिग्रहण, भुगतान संबंधी प्रकरण किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहना चाहिए। एनएचआई के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बस्ती रिंग रोड की दूरी लगभग 22 किमी है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग की दूरी जनपद में 29 किमी है, इसके सापेक्ष प्रभावित ग्रामों की संख्या 54 और 3 डी ग्रामों की संख्या 54 है। कुल प्रभावित/अर्जित रकबा 152.191 हेक्टेयर है। इस परियोजना के अवशेष कार्य को डीएम ने नवंबर माह तक पूर्ण करने का समय निर्धारित किया है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें