निवेश मित्र पोर्टल पर 52 प्रकरण लंबित होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
डीएम ने एक-एक उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद उसके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र कुमार ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के विद्युत भार के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। निवेश मित्र पोर्टल पर समस्त विभाग के 52 प्रकरण विभाग वार लंबित पाए गए। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र, चेंबर आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव एचसी शुक्ल, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद