बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। स्ट्रक्चर एवं चिनाई का कार्य पूर्ण है। प्लॉस्टर, फर्श, सेनेटरी एवं बिजली का कार्य प्रगति पर है। विद्युत कनेक्शन नहीं है। कार्यदायी संस्था के अभियंता मौके पर नहीं मिले। पुलिस लाइन परिसर में दूसरा ट्रांजिट हॉस्टल बन रहा है। भवन के बाहर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बना है किंतु ढक्कन नहीं लगा है। कार्यदायी संस्था के अभियंता मौके पर विलंब से पहुंचे। बताया गया कि ठेकेदार के पास तार उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने समस्त संसाधन जुटाकर कनेक्शनन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संवाद