फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड का डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 13 Jun 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयंती देवी की सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पासबुक की जांच की। इसमें अंकन अपडेट पाया गया। लेखाकार कक्ष में रखरखाव व सफाई की स्थिति संतोषजनक मिली। जबकि पत्राचार कार्यालय के दरवाजे के आसपास व गैलरी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अवर अभियंता कक्ष व रिकॉर्ड रूम में बहुत पुराने अभिलेख रखे हुए मिले। डीएम ने निर्देश दिए कि अभिलेखों का स्कैन कराकर ई-आफिस प्रणाली के तहत अपडेट करवाकर नियमानुसार पुराने अभिलेखों को निष्प्रोज्य कराएं। कार्यालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें