बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शुक्रवारराके बिजली वितरण निगम प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में कैंप लगाकर कनेक्शन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण का कार्य 19 जुलाई तक चलेगा। उपभोक्ताओं के आवेदन पत्र को बारीकी से परीक्षण कर कम्प्यूटर में अपलोड किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत बिल अधिक आने व खंभा न लगाने की समस्या बताई। डीएम ने एक्सईएन को तत्काल उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद