फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचवस ताल का होगा सुंदरीकरण : डीएम

Fri, 10 Feb 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पचवस ताल का सुंदरीकरण पर जोर
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। क्षेत्र के चर्चित पचवस तालाब के दिन बहुरने वाले हैं। जिले के पांच सबसे बड़े तालाबों में शुमार 08 ग्राम पंचायत के लगभग डेढ़ किमी क्षेत्र में फैले 80.084 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले पचवस ताल को झील की शक्ल दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने पचवस ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने पचवस ताल पर अवैध कब्जा हटवाकर चारों तरफ बंधा निर्माण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब पचवस ताल को झील की शक्ल देकर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
डीएम ने एसडीएम गुलाबचंद को पूरे तालाब कि वृहद पैमाइश करवाने और बीडीओ विक्रमजोत को सभी ग्राम पंचायतों के सहयोग से चारो तरफ बंधा बनाने का निर्देश दिया। कहा कि पचवस झील के चारो ओर पहले तटबंध बनेगा फिर तालाब में मौजूद जलकुम्भी और शैवाल हटवाया जाएगा। कहा कि झील में वन और मत्स्य विभाग के सहयोग से मछली पालन के लिए आवंटित कर उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा झील के चारो तरफ वृहद पौधारोपण कार्य इसी वर्ष पूरा कराने के निर्देश डीएम ने दिया है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, बीडीओ सुनील कुमार कौशल, एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें