फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम ने कलवारी-रामपुर तटबंध का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को कलवारी-रामपुर तटबंध के किमी. 9.00 के निकट स्थित ग्राम बैराड़ी एहतमाली के पुरवा मदरहवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। तटबंध की स्थिति देखी। आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। डीएम ने तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि तटबंध की नियमित निगरानी करें। किसी भी प्रकार की समस्या न हो। डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। एक्सईएन बाढ़ खंड दिनेश कुमार, सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार गौतम, बृजेश सोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें