बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने कप्तानगंज ब्लॉक के तिलकपुर में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन तथा निर्माणाधीन जल जीवन मिशन पेयजल परियोजना का जायजा लिया। डीएम ने निर्माण में प्रयोग हो रही ईंटों की गुणवत्ता परखी। संतोषजनक मिलने पर वह खुश नजर आए। कार्यदायी संस्था की तरफ से निमार्ण कार्य अगस्त 2025 तक पूर्ण करने का वादा किया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि समय भीतर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने उक्त भवन के बगल निर्माणाधीन जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पाया गया। पानी की टंकी के निर्माण कार्य के बारे में डीएम ने पूछताछ की। बताया गया कि नलकूप, सोलर सिस्टम, स्टैंड पोस्ट का कार्य एवं पंप हाउस का कार्य लगभग पूर्ण है। पानी सप्लाई अभी नहीं चालू है। आरसीसी सड़क पर लगाई गई पाइप को भी उन्होंने चेक कराया। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। संवाद