बस्ती। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा पचवस झील के सुंदरीकरण एवं अमृत सरोवर योजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के तहत अपूर्ण आरसीसी सेंटर के कार्य पूर्ण कराए जाए। डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था बनें। सामुदायिक शौचालय के लिए राशन कार्ड एवं पात्र गृहस्थी से लाभार्थियों का मिलान कराया जाए। लापरवाही पाए जाने पर सचिव जिम्मेदार होंगे। डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि जाॅब कार्डों का सत्यापन कराया जाए। संवाद