फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्रीय विद्यालय के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित

Wed, 07 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम प्रियंका निरंजन ने किया पुरस्कृत।
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय विद्यालय वर्ष 2022-23 सीबीएसई बोर्ड के प्रथम पाली के कक्षा दसवीं के टॉपर पांच मेधावियों को मंगलवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद किया।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई से विचलित नहीं होना चाहिए। गुणवत्ता परक शिक्षा ही आगे चलकर व्यक्तित्व में निखार लाती है। कहा कि यही बच्चे आगे चलकर जनपद, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। केंद्रीय विद्यालय में दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष कुमार राव, प्रतुष मिश्रा द्वितीय, उत्कर्ष व अदिति वर्मा तृतीय स्थान एवं मोहम्मद अफसर चतुर्थ को डीएम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सूर्य लाल, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार सोनकर, नरेंद्र प्रताप यादव, अभिभावक डॉ शिव प्रसाद, कंचन राव, ओमप्रकाश, उमाशंकर बौद्ध, रामाधार मिश्र, अनिल कुमार वर्मा, समीउल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें