कलक्ट्रेट सभागार मेंं हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता उद्यमियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को हिदायत दी है। कहा कि उद्यमियों से जुड़ा प्रकरण लंबित न रखा जाए। वह कलेक्ट्रट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक ले रहे थे। इस दौरान डीएम बैठक में मौजूद एक- एक उद्यमी से मुखातिब हुए। उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। उ
द्यमियों की शिकायत को समयबद्धता के साथ निस्तारित कराए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निवेशमित्र पोर्टल पर विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन समस्याओं का समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करों। उन्होंने ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद- एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सहेजा। उ
पायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट- 2023 में हस्ताक्षरित एमओयू के विभागवार प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान माह तक 296 एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके है, जिसमें 14434.30 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 19945 का रोजगार प्रस्तावित है।
जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में डीएम ने व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियाें की मांगों पर अधिकारियों को अमल करने को कहा। व्यापारी संगठनों के लोग पेयजल, जलभराव, पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के दृष्टिगत ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग रखी। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।