फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन

Thu, 23 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लेक्ट्रेट परिसर से भारत संकल्प यात्रा को डीएम अंद्रा वामसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
विज्ञापन
केद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता
विज्ञापन

जरूरतमंद पात्रों का लिया जाएगा आवेदन, लाभान्वित होंगे पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को डीएम अंद्रा वामसी व नोडल अधिकारी राजीव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई। वैन रोस्टर के अनुसार केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यह अभियान 26 जनवरी 2024 तक संचालित होगा। केंद्र सरकार के नोडल अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, हर घर नल, अटल पेंशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो, इसे सभी देश विकसित राष्ट्र बोलें, इस जन आंदोलन की शुरुआत हो गई है। डीएम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक तहसील, नगर पंचायत, विकास खंड एवं ग्राम पंचायतों में वाहनों के माध्यम से प्रचार प्रसार कराते हुए विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, उप निदेशक कृषि अशोक गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. राजमंगल चौधरी सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें