बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने स्काउट भवन के सामने स्काउट गाइड की ओर से लगाए गए निशुल्क जल प्याऊ स्टॉल के बच्चों के बीच पहुंच कर स्काउट गाइड कैडेटों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, बीएसए डॉ इंद्रजीत प्रजापति, लेखाधिकारी अतुल चौधरी, जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी, जिला सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद