फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा व्यवस्था समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। एसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें