कलवारी सैफाबाद तटबंध का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
बहादुरपुर। कलवारी-सैफाबाद तटबंध का निरीक्षण करने शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपल कृष्ण चौधरी पहुंचे। तटबंध के माझा खुर्द गांव के पास बाढ़ खंड सहायक अभियंता एसएन सिंह से जानकारी ली। साथ ही उन्हे निर्देश दिए कि बंधे का निरीक्षण करते रहें। बरसात के कारण यदि कहीं तटबंध का क्षरण हो तो उसे तुरंत भरवा दें, ताकि किसी बड़ी समस्या से तटबंध को बचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कलवारी भानू प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी माझा खुर्द रणंजय सिंह, लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव के अलावा बाढ़ खंड व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। संवाद