फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं थम रहा डीजे का शोर, 13 डीजे संचालकों पर केस

Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस, गांधीनगर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रतिबंध के बावजूद डीजे का शोर नहीं थम रहा है। शहर में इस तरह के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। रविवार को कोतवाली पुलिस ने 13 डीजे संचालकों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के चौकी प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने पांच आरोपियों पर कार्रवाई की है। इसमें देव डीजे के संचालक कृष्णदेव चौधरी निवासी लौकिहवा, रोहन डीजे के संचालक रोहन चौधरी निवासी लौकिहवा, शुभम डीजे के संचालक शुभम चौधरी निवासी लौकिहवा, त्रिभुवन डीजे के संचालक त्रिभुवन प्रसाद निवासी विशुनपुरवा और राहुल डीजे के संचालक राहुल निवासी डाकबंगला थाना कोतवाली शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्र ने तहरीर देकर आनंद डीजे के संचालक आनंद कुमार निवासी बेलवाडाड़ी, सोनू डीजे के संचालक सोनू कश्यप निवासी बेलवाडाड़ी, त्रिभुवन डीजे के संचालक त्रिभुवन प्रसाद निवासी बिशुनपुरवा, बंटी डीजे के अजय कुमार निवासी बेलवाडाड़ी, हिमालय डीजे के हिमालय कुमार, अमित डीजे के अमित कुमार, नारायण डीजे के बसंत प्रसाद शुक्ला निवासी तुरकहिया और जेपी डीजे के झिनकान प्रसाद निवासी विशुनपुरवा थाना कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें