फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप पर चढ़कर आम तोड़ रहे डीजे संचालक की मौत

Thu, 08 Jun 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के सिरसिया के पास पिकअप पर चढ़कर आम तोड़ते समय 20 वर्षीय डीजे संचालक की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रोहित पुत्र राम विशुन किराए पर डीजे चलाता था। मंगलवार देर रात पिकअप पर डीजे लादकर कहीं जा रहे था। रास्ते में एक आम का पेड़ दिखने पर वह पिकअप पर खड़ा होकर डाल पकड़ कर आम तोड़ने लगा। इतने में ही पिकअप आगे बढ़ गई और रोहित डाल पर लटक कर नीचे गिर गया। जिसमें उसको गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन हलुआ बाजार में निजी चिकित्सक के पास ले गए। नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय वाल्टरगंज के पास राम रोहित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें