फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपावली मेला का हुआ आयोजन

Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बुधवार को कस्बे के एक निजी स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। मेले में छात्रों ने खाद्य स्टॉल, विज्ञान, कला एवं सामाजिक अध्ययन की प्रदर्शनी के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का मुख्य आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर, न्यू पार्लियामेंट, ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। छोटे बच्चों ने राम, सीता, रावण, अहिल्याबाई और झांसी की रानी के चित्रण से सबका मन मोहा। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। विजेताओं को नीलम शुक्ला ने पुरस्कृत किया। कविता त्रिपाठी, वर्तिका त्रिपाठी, करुणेश मणि पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें