फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पौधरोपण के साथ मनाई दीपावली

Thu, 23 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पेड़ वाले बाबा के नाम से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने पौधरोपण और पोषण के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने पेड़ों के नीचे दीप जलाकर खुशियां साझा कीं। पौधों की सिंचाई की। कहा कि मनुष्यों की तरह से पेड़-पौधे भी भावनाओं को समझते हैं। मनुष्य का प्रकृति के साथ जितना अच्छा तालमेल होगा, खुशियां उतनी ही बढ़ेंगी। कोतवाली के निकट स्थित वट वृक्ष और आसपास के पेड़ों पर दीप जलाने के बाद गौहर अली ने कहा कि आज का मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पं. सुनील कुमार भट्ट ने कहा कि लगातार वन कांटे जा रहे हैं। इससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है। लोगों ने पौधारोपण भी किया। राहुल कुमार, अखिलेश राज, रमेश चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें