बस्ती। शहर के विभिन्न स्कूलों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगोली सजाई। उसे दीयों से जगमग किया गया।
जीवीएम कांवेंट स्कूल में बच्चों के बीच कार्ड बनाओ, दीया सजाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। नर्सरी के बच्चों ने फुलझड़ियां जलाकर आनंद उठाया। बच्चों ने एक-दूसरे को चाकलेट देकर हैप्पी दीपावली बोला। इस दौरान दीयों को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी सिंह ने दीयों की सजावट, कार्ड बनाओ प्रतियोगिता और रंगोली का निरीक्षण किया।
दी सिटी मांटेसरी स्कूल में दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी, कौशलेंद्र पांडेय, भानु प्रकाश मिश्रा, सीमा खरे आदि ने माता लक्ष्मी की आरती उतारी। इसके बाद बच्चों ने नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों ने रंगोली सजाई गई। दीयों की आकर्षक सजावट की गई।