फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार के वार से घायल दिव्यांग युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार के वार से घायल दिव्यांग युवक की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। पैकोलिया थानाक्षेत्र के करनपुर सेंगर गांव निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। लहूलुहान हाल में वह झाड़ियों में मिला। सूचना पर पहुंचे उसके पिता उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एएसपी, सीओ हर्रैया के अलावा फोरेंसिक टीम ने थानाध्यक्ष पैकोलिया व प्रभारी निरीक्षक गौर के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। एक आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी थानाक्षेत्र के इटवा कुनगाई स्थित जनता इंटर कॉलेज के गेट के पास स्थित झाड़ी में सोमवार की सुबह युवक को लोगों ने लहूलुहान हाल में देखा। उसके बाद वहां भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में घायल युवक की पहचान सुनील कुमार निषाद पुत्र शिवदीन उर्फ सैदू निवासी करनपुर सेंगर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। वहां से परिवार व गांव के लोगों के साथ सुनील को लेकर वह सीएचसी गौर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदीन ने बताया कि रविवार की देर शाम सात बजे महेश तिवारी, निवासी सलहदीपुर, थाना पैकोलिया उनके बेटे सुनील को बुलाकर अपने साथ ले गया था। सुनील कुमार छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह बाएं पैर से दिव्यांग थे और बैसाखी के सहारे चलते थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, सुनील के सिर के पीछे तीन, पेट में एक व चेहरे पर एक जगह चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से वार का निशान मिला है। क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर महेश तिवारी पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों को एकत्र कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें