बनकटी। चार दिन पहले आई आंधी के बीच गिरे पेड़ की चपेट में आकर घायल लालगंज थाना क्षेत्र के सूर्य नगर वार्ड धूसनाखोर निवासी 22 वर्षीय दिव्यांग की चौथे दिन सोमवार को मौत हो गई। उनका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
लालगंज थाना क्षेत्र के सूर्यनगर वार्ड व धूसनाखोर निवासी दिव्यांग अशोक कुमार गौतम के घर के बगल में यूकेलिप्टस का पेड़ था। चार दिन पहले तेज आंधी के दौरान पेड़ गिर गया था। जिसके नीचे दबकर अशोक कुमार घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गये थे। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सोमवार को इलाज कराते समय चौथे दिन मौत हो गई। परिवार में माता विमला देवी, छोटा भाई विशाल गौतम (20), बहन ज्योति (21), खुशबू (18) का रो रोकर बुरा हाल है।