फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ जा रहे एनएचएम संघ के मंडल अध्यक्ष नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ में आयोजित आंदोलन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा और डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा को सोमवार को नगर पुलिस ने गोटवा स्थित पटेल एसएमएच हॉस्पिटल में नजरबंद कर दिया। डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि जिले के करीब 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसके बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इसी क्रम में 12 अक्तूबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था। उसमें शामिल होने के लिए वे जा रहे थे। कहा कि सरकार को कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। संविदा स्वास्थ्यकर्मी लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें