बस्ती। सोमवार को भद्रेश्वर नाथ मंदिर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डारीडीहा चौराहे से वाहनों काे डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था सावन के प्रत्येक सोमवार को रहेगी। सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि डारीडीहा से आगे कोई भी चार पहिया वाहन भद्रेश्वरनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन सभी वाहनों को डारीडीहा चौराहे पर बनाई गई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। जबकि दो पहिया वाहनों को मंदिर से पहले टांगपारा मोड़ से राजा चक में बनी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। उधर मोहटा की तरफ से भी पुल से पहले चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे। संवाद