फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संचारी रोग नियंत्रण में 42वें पायदान पर जिला

Thu, 09 May 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन


- पंचायतीराज विभाग का दावा, 100 प्रतिशत कराया गया लक्ष्य के अनुसार कार्य

- कृषि विभाग नहीं मार पाया चूहा, ग्रामीणों को जागरूक करने का किया है दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले में चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान की रैंकिंग रिपोर्ट जारी कर दी गई है। स्टेट लेवल से जारी रिपोर्ट में जिला 42वें पायदान पर रहा।

नौ विभागों के जरिये संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान के साथ निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई। नोडल विभाग स्वास्थ्य का भी अहम योगदान रहा। जारी रिपोर्ट में प्रदेश के 75 जिले में बस्ती जिले का स्कोर इस बार भी कम रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार कम आया है। इसके पीछे बेहतर सुधार नहीं होने कारण बताया गया।
विज्ञापन

हालांकि, अभियान में शामिल विभागों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दिए, जिसमें लक्ष्य के तहत 100 प्रतिशत कार्य का दावा किया गया है, जबकि हकीकत कुछ अलग ही बताया जा रहा है। खैर, रिपोर्ट के आधार पर विभाग के जिम्मेदार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। बताया गया कि पंचायतीराज विभाग को 2661 गांव में प्रभातफेरी व बीएचएसएनसी बैठकें करनी थी, जो किया गया है।
नाली सफाई और झाड़ी कटाई हुई है। 139 चिह्नित इंडिया मार्क हैंडपंप रिपेयर व प्लेटफॉर्म बनाना था, करा दिया। 2233 साधारण हैंडपंप पर लाल रंग से क्रास करना था, हो गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 314 शौचालय बनवाने तो हो गए। नगर विकास विभाग ने 168 वार्डों में फागिंग व एंटीलार्वा छिड़काव की रिपोर्ट दिया है। पशुपालन विभाग ने 32 गांव गांवों में सूकर के प्रति जागरूक किया और सूकर पालकों के साथ 57 गांवों में बैठकें की।
विज्ञापन

कृषि विभाग को 1091 गांवों में चूहा मारना था, लेकिन नहीं मारा है, कहा गया है कि वह सबको इससे फैलने वाले बीमारी के प्रति जागरूक किया गया है। बाल विकास विभाग ने 30 अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया। उद्यान विभाग ने अभी रिपोर्ट नहीं दिया है। इनको मच्छररोधी पौधे लगवाए का लक्ष्य दिया गया था और लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। स्वास्थ्य विभाग और सूचना विभाग ने सहयोगी के भूमिका में रहे। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी का कहना है कि प्रदेश में बस्ती का संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति रिपोर्ट 42 है। दस्तक अभियान की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें