फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बगावत की राह पर जिला पंचायत सदस्य

Tue, 30 Jan 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने कमिश्नर अ​खिलेश सिंह को सौपा ज्ञापन। संवाद
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों का दल पहुंचा आयुक्त के पास
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में मनमानी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत में एक बार फिर बगावत के सुर उठने लगे हैं। 12 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को आयुक्त अखिलेश सिंह के पास पहुंचे। उनके सामने विकास कार्यों में की जा रही मनमानी का भंडाफोड़ किया।
जिला पंचायत सदस्य प्रियंका यादव, अमृता सिंह, ज्योति सिंह, उर्मिला चौधरी, अतीक अहमद, मो. खुर्शीद, परवीन कुमार सिंह, शंकर प्रसाद यारदव, मो. असलम खान, गीता देवी आदि ने अपने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र में मनमाने ढंग से तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी। इन सदस्यों का कहना है कि वह विभिन्न वार्डों से 50 से 60 हजार मतदाताओं के बीच से चुनकर जिला पंचायत के सदन में पहुंचे हैं। बावजूद इसके कार्ययोजना उनसे प्रस्ताव नहीं लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी क्षेत्रों के कार्य समान ढंग से कार्ययोजना में न शामिल होने के कारण निर्वाचित सदस्य आहत हैं। सदस्यों ने मांग की कि जिला पंचायत की ओर से तैयार कार्ययोजना में जांच कराई जाए। इसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। इसके पहले भी जिला पंचायत सदस्य कई बार लामबंद हो चुकेे हैं। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर लिया गया था। आयुक्त ने कार्ययोजना की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें