फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला स्तरीय टेबल टेनिस टीम का चयन ट्रायल आज

Fri, 21 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला/ पुरुष टेबल टेनिस एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 21 नवंबर से टीमों का चयन ट्रायल अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सीनियर महिला/ पुरुष टेबल टेनिस का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 21 नवंबर को दिन में 11 बजे से होगा। जबकि मंडल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल 22 नवंबर को किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक अयोध्या में आयोजित होगी। इसके अलावा जूनियर बॉलक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन ट्रायल 25 और मंडल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल 26 नवंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक अमेठी जनपद में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें