फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनपद न्यायाधीश ने बालकों के नियमित सेहत जांच का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना सोमवार को शहर के पचपेड़िया मार्ग स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधीक्षक अविनाश पटेल को सफाई तथा बालकों का नियमित मेडिकल चेकअप कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए संगीत, योगा, खेलकूद, कला, बागवानी आदि कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने नियमित खेलकूद आदि कराए जाने व 15 अगस्त को प्रदर्शन किए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण में संस्था में बालकों की संख्या मानक से अधिक पाए जाने पर जिला जज ऐसे बालक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर लिए हैं। उन्हें जिला कारागार के जुवेनाइल सेल में स्थानांतरित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर हिदायत दी। कहा कि किसी भी दशा में बालकों का शिक्षण/प्रशिक्षण कार्य अवरूद्ध न हो। निरीक्षण के समय सचिव जिला विधिकि सेवा प्राधिकरण रजनीश मिश्रा, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्यायालय, सोनाली मिश्रा, एडीएम सदर विनोद पांडेय, सीओ सदर आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें