बस्ती। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों में धनराशि वितरण कार्यक्रम 13 जून को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन आंबेडकरनगर जनपद में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता धनराशि का चेक प्रदान करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार समेत सभी तहसील सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। संवाद