फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माण कार्य की प्रगति जानने पहुंचे कर्मी से विवाद

Mon, 27 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना कलवारी क्षेत्र में सरकारी निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने और अधिकारियों पर हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। भेड़वा निवासी जितेंद्र कुमार कन्नौजिया ने तहरीर दी कि उनके गांव में 30 मई को बंजर भूमि पर पंचायत भवन के निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए कंसल्टिंग इंजीनियर सुमित रंजन आए थे। आरोप है कि उसी दौरान विपक्षियों ने मेजरिंग टेप छीनकर तोड़ दिया। सचिव महेंद्र यादव को गाली दी और हमलावर हो गया। जांच के दौरान बताया गया कि जब सरकारी कर्मियों ने निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो वे और भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक गालियां और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर कलवारी पुलिस ने भेड़वा निवासी वेदमणि उर्फ मोनू और रामबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें